भगोरिया हाट उत्सव

इस बार  fairs of India डाक्यूमेंट्री सीरीज में कुछ अलग देखने को मिलेगा।  भगोरिया हाट उत्सव जो मध्य प्रदेश के झाबुआ के आदिवासी इलाकों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है इस उत्सव में युवक-युवती बेहद सजधज कर अपने भावी जीवनसाथी को ढूँढने आते हैं। इनमें आपसी रजामंदी जाहिर करने का तरीका भी बेहद निराला होता है। सबसे पहले लड़का लड़की को पान खाने के लिए देता है। यदि लड़की पान खा ले तो हाँ समझी जाती है। इसके बाद लड़का लड़की को लेकर भगोरिया हाट से भाग जाता है और दोनों विवाह कर लेते हैं। इसी तरह यदि लड़का लड़की के गाल पर गुलाबी रंग लगा दे और जवाब में लड़की भी लड़के के गाल पर गुलाबी रंग मल दे तो भी रिश्ता तय माना जाता है। इस डाक्यूमेंट्री में बहुत कुछ देखने को मिलेगा और शूट करने में और भी मज़ा आये गा। इंतजार है उत्सव शुरू होने का। मैंने सोचा है की धीरज सिंह जो होस्ट है इस डाक्यूमेंट्री के उन्हें पान देकर किसी लड़की के पास   भेजूंगा हा हा हा बड़ा मज़ा आये गा । फ़िलहाल कागज़ी कार्यवाही चल रही है जो शूट करने से भी मुश्किल कम है मेरे लिए। :) 

Comments